परित्यक्त खदान में छात्र का शव मिला, दो दिन से था लापता






बंगाल मिरर, अंडाल : लापता छात्र का शव दो दिन बाद परित्यक्त खदान के जलाशय में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत छात्र का नाम रितेश मंडल है. बुधवार को अंडाल के बाबुइसोल कॉलोनी से सटे एक परित्यक्त खदान के जलाशय से उसका शव बरामद किया गया। मदनपुर पंचायत के पलाशबन इलाके के चंडीतला निवासी नौवीं कक्षा का छात्र रितेश मंडल (15) सोमवार को स्कूल जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकला था. दोपहर में दोस्तों के लौटने के बाद भी रितेश घर नहीं लौटा। कई जगहों पर खोजबीन के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंडाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.








बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय लोगों ने बाबुइसोल कॉलोनी से सटे परित्यक्त खदान के जलाशय में रितेश का शव देखा. खबर पाकर पुलिस और रितेश के परिजन मौके पर आये। परिजनों ने रितेश के शव की पहचान की. मृत छात्र के पिता श्रीकांत मंडल ने कहा कि रितेश मनु और एक अन्य दोस्त के साथ घर से निकला था. उन्होंने दावा किया कि इन दोनों दोस्तों से पूछताछ की जाए तो पता चल जाएगा कि रितेश की मौत कैसे हुई। रितेश के दोस्त मनु को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
- ডব্লুবিপিডিসিএলের কয়লাখনিতে বিক্ষোভ অবস্থানে বিজেপি প্রার্থী, একাধিক দাবি ও অত্যাচারের প্রতিবাদ
- Asansol मंदिर में मूर्तियों में तोड़फोड़ से सनसनी
- আসানসোলে মন্দিরে দুষ্কৃতি তান্ডব, একাধিক মূর্তি ভাঙচুর, এলাকায় চাঞ্চল্য
- কুলটি বিধানসভার তৃণমূল প্রার্থীকে সমর্থন তিন সংগঠনের
- আসানসোল বাজার এলাকায় প্রচারে তৃণমূল প্রার্থী মলয় ঘটক

