परित्यक्त खदान में छात्र का शव मिला, दो दिन से था लापता






बंगाल मिरर, अंडाल : लापता छात्र का शव दो दिन बाद परित्यक्त खदान के जलाशय में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत छात्र का नाम रितेश मंडल है. बुधवार को अंडाल के बाबुइसोल कॉलोनी से सटे एक परित्यक्त खदान के जलाशय से उसका शव बरामद किया गया। मदनपुर पंचायत के पलाशबन इलाके के चंडीतला निवासी नौवीं कक्षा का छात्र रितेश मंडल (15) सोमवार को स्कूल जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकला था. दोपहर में दोस्तों के लौटने के बाद भी रितेश घर नहीं लौटा। कई जगहों पर खोजबीन के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंडाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.




बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय लोगों ने बाबुइसोल कॉलोनी से सटे परित्यक्त खदान के जलाशय में रितेश का शव देखा. खबर पाकर पुलिस और रितेश के परिजन मौके पर आये। परिजनों ने रितेश के शव की पहचान की. मृत छात्र के पिता श्रीकांत मंडल ने कहा कि रितेश मनु और एक अन्य दोस्त के साथ घर से निकला था. उन्होंने दावा किया कि इन दोनों दोस्तों से पूछताछ की जाए तो पता चल जाएगा कि रितेश की मौत कैसे हुई। रितेश के दोस्त मनु को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।



- JSSC पेपर लीक कांड में Asansol कनेक्शन !
- कुल्टी में बहुमंजिला इमारत के पार्किंग लॉट में देर रात आग, पुलिस की तत्परता से बड़ी दुर्घटना से बचे निवासी
- কুলটিতে বহুতলের পার্কিং লটে গভীর রাতে আগুন, পুলিশের তৎপরতায় বড়সড় দুর্ঘটনা থেকে রক্ষা আবাসিকদের
- এগিয়ে এলো স্বেচ্ছাসেবী সংস্থা দুর্গাপূজোয় নতুন পোশাক পেলো বার্নপুরের সাঁওতাল পাড়ার ছেলেমেয়েরা
- Asansol में तृणमूल नेता के आवास पर हमला ! पुलिस ने संभाली स्थिति


