ASANSOL

Asansol बाजार पहुंचे डीएम,‌ आलू और सब्जियों की कीमत को लेकर दिए निर्देश

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol बाजार पहुंचे डीएम,‌ आलू और सब्जियों की कीमत को लेकर दिए निर्देश।बाजार में आलू और सब्जियों की कीमत में आग लगी हुई है जिसके कारण आम आदमी परेशान हैं आज शाम डीएम एस पोन्नाबलम के नेतृत्व में अधिकारियों के टीम आसनसोल बाजार पहुंची।

उनके साथ एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य डीसी सेंट्रल दुर्गादास भी थे। डीएम ने होलसेल और खुदरा दुकानदारों से मुलाकात की और सख्त निर्देश दिया कि वह लोग जानबूझकर आलू और सब्जियों की कीमत अधिक न बढ़ाएं ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *