आसनसोल में तृणमूल का धिक्कार जुलूस
बंगाल मिरर, आसनसोल : केंद्र सरकार पर बजट में बंगाल को वंचित करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आसनसोल के गिरजा मोड़ से आसनसोल नगर निगम मोड़ तक धिक्कार जुलूस निकाला गया। इस दौरान आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, आसनसोल नार्थ ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष गुरूदास चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, पार्षद बबीता दास, मौसमी बसु, शंपा दां, मुकेश शर्मा, राजू अहलूवालिया, शंभू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में टीएमसी और टीएमसी के विभिन्न शाखा संगठनों से जुड़े नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।













गुरदास चटर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस बार के केंद्रीय बजट में बंगाल के साथ सौतेला आचरण किया गया है बंगाल को बजट में वंचित किया गया है जबकि केंद्र सरकार के दो शरीक दल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को खुश करने के लिए बिहार और आंध्र प्रदेश को बड़े-बड़े आर्थिक पैकेज दिए गए हैं। केंद्र सरकार के इसी सौतेले आचरण के खिलाफ और आवश्यक चीजों के कीमतों में वृद्धि के खिलाफ यह रैली निकाली गई है जिसमें टीएमसी और टीएमसी से जुड़े विभिन्न शाखा संगठनों के कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित है
.
- सोनाली शिविर मैदान बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, शिकायत
- Asansol : डीआरएम कार्यालय के सामने ट्रेन मैनेजर्स का धरना प्रदर्शन
- রাজ্য সরকার নির্দেশ অমান্যের অভিযোগ, রেজিষ্ট্রেশনের নামে আটকানো হচ্ছে টোটো, সরব আইএনটিটিইউসি নেতা, বিক্ষোভ
- আসানসোল ডিআরএম অফিসে অল ইন্ডিয়া গার্ড কাউন্সিলের অবস্থান বিক্ষোভ
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেট এলাকায় শুরু ” যাত্রী সাথী এ্যাম্বুলেন্স পরিসেবা”

