Durgapur में भी बारिश की तबाही, बैराज से छोड़ा गया पानी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : आसनसोल ही नहीं इस्पात नगरी दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाके भी भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गये। दुर्गापुर के सभी 43 वार्डों बारिश के कारण हुए जलजमाव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मेनगेट से सटा इलाका तमला नदी के पानी में डूब गया है घरों में भी पानी घुस गया लोगों ने अन्यत्र शरण ली। वार्ड नंबर 20, 24 और 25 एमएमसी और फुलझड़ का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। दुर्गापुर शहर के बेनाचिति से सटे 54 फीट, विद्यासागर पल्ली, वार्ड नंबर 20 अंतर्गत श्रीनगर पल्ली क्षेत्र समेत विस्तृत इलाका पानी में डूबा
दुर्गापुर में एक मिट्टी का घर ढह गया और चारदीवारी ढहने l 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये वार्ड 38 के रातुरिया इलाके में बिशु बाउरी और अंजन घोष भी कच्चा मकान गिरने से घायल हो गये। भारी बारिश के बाद दुर्गापुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है । दोपहर तक 20 हजार 625 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
- Asansol : 1080 श्रद्धालुओं को निशुल्क ले जायेंगे महाकुंभ : कृष्णा प्रसाद
- ECL : खदान के अंदर कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मी की मौत, प्रदर्शन
- খনির নিচে বেল্টে জড়িয়ে শ্রমিকের মৃত্যু, বিক্ষোভ
- आसनसोल में रविंद्र चर्चा संस्था के नए कार्यालय का उद्घाटन
- দক্ষিণবঙ্গে এই প্রথম বিশেষ সমীক্ষায় ডুগডুগি পাখির সন্ধান মিলল, চিত্তরঞ্জন এর জলাশয় বিদেশি পাখির সংখ্যা কমছে