राहत कार्य के दौरान उपमेयर जख्मी, हाथ टूटा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव के दौरान राहत कार्य के समय आसनसोल के उपमेयर वसीम उल हक घायल हो गये। बताया जाता है कि उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। बताया जाता है कि कल्याणपुर हाउसिंग में डूबे कार की खोजबीन के दौरान शनिवार सुबह वह अचानक पैर फिसलने के कारण गिर गये। जिससे उन्हें चोट आई और हाथ की हड्डी टूट गई।














उपमेयर ने कहा कि सुबह उनके साथ यह हादस हुआ। उन्होंने चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक आपरेशन करने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि उपमेयर कल सुबह से ही रेलपार के विभिन्न हिस्सों में लगातार दौरा कर राहत कार्य में जुटे हुए थे।
- Asansol SIR मुद्दे पर कांग्रेस के दो गुटों का अलग-अलग प्रदर्शन
- Krishna Prasad का धुआंधार अभियान जारी, 14 को पीएम की सभा में जाने का आह्वान
- India Awake ने SIR West Bengal में “Under Adjudication” और नाम हटाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र भेजा
- अधिवक्ता एवं टीएमसी नेता प्रमोद सिंह का निधन
- হটাৎ চলন্ত গাড়িতে ভয়াবহ আগুন একটুর জন্য রক্ষা পেলেন চালক

