Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी। आसनसोल नॉर्थ थानान्तर्गत ईएसआई अस्पताल कॉलोनी में डॉक्टर के क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों रुपये के गहने अपराधी चुराकर ले गये। इस घटना के बाद से अस्पताल कालोनी में रहनेवाले चिकित्सकों और कर्मियों में आतंक है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस छानबीन के लिए आई थी।














पीड़ित डाक्टर जीवन कर्मकार ने बताया कि वह और उनके परिजन बाहर गये हुए थे। वह सोमवार को ही वापस लौटे हैं। लेकिन उनके परिजन बाहर ही है। बुधवार को वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इसी बीच 11 से 12 बजे के बीच उनके क्वार्टर में घुसकर 15 भरी सोने के गहने तथा 50 हजार रुपये नकद अपराधी चुराकर ले गये। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक डा. अतनु भद्र ने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
- রাজ্যসভার বিজেপি প্রার্থী রাহুল সিনহা, অভিনন্দন ট্রেড সেলের কো-কনভেনারের
- আসানসোলে শুরু চারদিনের শিশু চলচ্চিত্র উৎসব
- चुनाव घोषणा से पहले शुरू हुई हिंसा ! भाजपाइयों पर हमले का आरोप, विरोध में जाम
- वोटर लिस्ट स्क्रुटनी कर पारदर्शिता के साथ हो चुनाव, अराजकता से नहीं चाहिए प्रधानी : गुरुचरण सिंह भरारा
- Asansol नगर निगम वर्तमान बोर्ड का अंतिम पूर्ण बजट, 2026-27 के लिए 455 करोड़





