Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : दिनदहाड़े डॉक्टर के घर लाखों की चोरी। आसनसोल नॉर्थ थानान्तर्गत ईएसआई अस्पताल कॉलोनी में डॉक्टर के क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों रुपये के गहने अपराधी चुराकर ले गये। इस घटना के बाद से अस्पताल कालोनी में रहनेवाले चिकित्सकों और कर्मियों में आतंक है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस छानबीन के लिए आई थी।














पीड़ित डाक्टर जीवन कर्मकार ने बताया कि वह और उनके परिजन बाहर गये हुए थे। वह सोमवार को ही वापस लौटे हैं। लेकिन उनके परिजन बाहर ही है। बुधवार को वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इसी बीच 11 से 12 बजे के बीच उनके क्वार्टर में घुसकर 15 भरी सोने के गहने तथा 50 हजार रुपये नकद अपराधी चुराकर ले गये। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक डा. अतनु भद्र ने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


