ASANSOL

Asansol : बंदूक की नोंक पर व्यवसायी से छिनतई का प्रयास

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol : बंदूक की नोंक पर व्यवसायी से छिनतई का प्रयास। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत सुमथपल्ली इलाके में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है पुलिस को खुली चुनौती देते हुए। अपराधी इस इलाके में छिनतई और लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कल रात यहां एक व्यवसाई से बंदूक के नोंक पर छिनतई का प्रयास किया गया यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

व्यवसाई दीपांकर चटर्जी ने बताया कि वह कल रात अपनी बाइक से आ रहे थे इस दौरान काले रंग के ड्रेस में खड़े एक युवक ने उन्हें रोका और बंदूक निकाल कर कहा कि जो कुछ भी है दे दो उन्होंने इसका प्रतिरोध किया और धक्का मुख्य के दौरान उनकी बाइक गिर गई मुनेश्वर मचाया तो आसपास के लोग निकलने लगे तभी वह भाग गया। बताया जाता है कि इस इलाके में बीते कई दिनों में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। खबर पाकर पुलिस मौके पर आई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!