ASANSOL

आसनसोल के मेधावी छात्र कृष शर्मा ने कोलकाता के द भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में स्कॉलरशिप हासिल किया

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के मेधावी छात्र कृष शर्मा ने कोलकाता के द भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में स्कॉलरशिप हासिल किया है। इससे उसे आगे की शिक्षा में आर्थिक रूप से सहायता मिलेगीय। स्कॉलरशिप प्रदान करने का आधार मुख्य रूप से मेधावी  विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई आर्थिक परेशानी न आने देना  है।कोलकाता के द भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज छात्रों के प्रतिभा को और आगे बढ़ने के लिए छात्रवृति देता है। इस वर्ष कॉलेज के बी. काॅम फर्स्ट ईयर का छात्र आसनसोल निवासी अरुण शर्मा के पोता कृष शर्मा को छात्रवृति मिला। इसकी सूचना आसनसोल में जब परिवार वालों को मिली। परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

कृष के दादा अरुण शर्मा, दादी, बड़े पिता राकेश शर्मा, पिता सुभाष शर्मा,  बड़ी माता, माता, भाई बहन सहित पूरे शर्मा परिवार में खुशी की माहौल है। इस संबंध में दादा अरुण शर्मा ने बताया कि उनका पोता कृष शर्मा बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज था। माध्यमिक परीक्षा में 95 फीसदी अंक लाने से बहुत जगहों से उसे पुरस्कार मिला था। आज जब वह कोलकाता में द भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के बी काॅम फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा है तो उसके अच्छे नंबर मिलने पर उसे कॉलेज से छात्रवृति दी गई। उन्होंने बताया कि उसे 95 फीसदी अंक मिला है। जिसके कारण वह उस कॉलेज में जब तक पढ़ाई करेगा। उसका 80 फीसदी फीस माफ रहेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *