ASANSOL

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल  :  पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, आसनसोल शिल्पांचल शाखा के द्वारा पुलिस दिवस के अवसर पर आसनसोल क्षेत्र के दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले आसनसोल दक्षिण थाना, आसनसोल पुलिस पोस्ट एवं भगत सिंह मोड़ ट्रेफिक गार्ड आदि पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर शाखा के सचिव अनिल मोहनका ने बताया की सम्मेलन शाखा आसनसोल शिल्पांचल की ओर से प्रत्येक वर्ष पुलिस दिवस का पालन किया जाता है और इस अवसर पर हम अपने निकटतम थाना क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारी को उनका सम्मान करते हैं एवं उनका अभिनंदन करते हैं !

वे दिन रात हमारी सेवा में तत्पर रहते हैं उनको नमन है सम्मेलन की ओर से ! आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कौशिक कुंडू सेकंड ऑफिसर अनन्य दे सब इंस्पेक्टर रूपाली तथा अन्य दक्षिण थाना अधिकारियों एवं साउथ पुलिस पोस्ट के इंचार्ज संजीव दे एवं भगत सिंह मोड ट्रैफिक के इंचार्ज मिश्रा जी को पुष्प गुछ एवं शॉल देकर उनका सम्मान और अभिनंदन किया। साथ ही साथ शाखा की ओर से उनके एवं उनके परिवार के प्रति उज्जवल भविष्य की कामना की गई शिल्पांचल शाखा की और से शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, मनोज बैस्या,  विशाल मावंडिया, विशाल बंसल, आनंद पारीक और अभिषेक केड़िया उपस्तित थे !

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!