ASANSOL

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ने 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस मनाया।  कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर की गई।  कार्यक्रम में अतिथियों आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन सचिन्द्रनाथ रॉय, आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की निदेशक मीता रॉय और कार्यकारी निदेशक गौरब रॉय की उपस्थिति से  शुरुआत हुई।

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के छात्रों द्वारा गीत, नृत्य और नाटक की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को सम्मान दिया।संगीत शिक्षक सौमोज्योति डे के गणेश वंदना गीत ने पूरे दिन की शोभा बढ़ा दी। आयोजन ने शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मानित अतिथियों द्वारा शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!