DURGAPUR

Indian Bank का Assets फेयर आज दुर्गापुर में

बंगाल मिरर, आसनसोल : Indian Bank का प्रॉपर्टी फेयर आज दुर्गापुर में। इंडियन बैंक द्वारा आज दुर्गापुर स्थित पैलेस होटल में असेट्स फेयर का आयोजन किया गया है यहां पर प्रवेश निशुल्क है सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक यह फेयर चलेगा।

बैंक की ओर से बताया गया कि यहां पर निवेशक विभिन्न प्लॉट फ्लैट्स कमर्शियल और इंडस्ट्रियल असेट्स में इन्वेस्ट कर सकेंगे। इंडियन बैंक द्वारा सरफैसी एक्ट के तहत सुरक्षित संपत्तियां को लेने का अवसर यहां पर मिल रहा है यहां पर सिर्फ पश्चिम बर्दवान ही नहीं बल्कि पूर्व बर्द्धमान एवं पड़ोसी जिले बीरभूम बांकुरा और पुरुलिया के एसेट भी उपलब्ध है।

वही सरफैसी एक्ट के तहत एसेट की नीलामी 11 एवं 25 सितंबर को ऑनलाइन भी होगी इसमें भी जो लोग इन्हें खरीदना चाहते हैं वह भागीदारी ले सकते हैं पर संपत्तियों का विवरण इंडियन बैंक की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *