ASANSOL

ब्लैक मनी गिरोह के सरगना की तलाश, अब तक 9 गिरफ्तारी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ब्लैक मनी को सफेद करनेवाले गिरोह के सरगना की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक इस मामले में 9 गिरफ्तारी हो चुकी है। रांची से गिरफ्तार अंकित सिंह को पुलिस ने कल दुर्गापुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पृथ्वीराज जायसवाल, अजय दास समेत अभी भी कई फरारा है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। दुर्गापुर में दिल्ली के ठेकेदार मुकेश चावला से एक करोड़ एक लाख की कथित लूटकांड मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

सबसे पहले पुलिस ने दुर्गापुर थाना के एएसआइ असीम चक्रवर्ती, सीआइडी के जवान चंदन चौधरी, पुलिस से निष्कासित मृत्युंजय सरकार, व्यवसायी के सहयोग मनोज सिंह, चालक सूरज राम, सुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया। ये सभी लूटकांड के दिन घटनास्थल पर या अन्य रूप से जुड़े थे। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांसकुड़ा निवासी मधुसुदन बाग को गिरफ्तार किया। जिसके अकाउंड में पीड़ित व्यवसायी ने 50 लाख रुपया ट्रांसफर किया था। उससे पूछताछ के बाद सलानपुर से ही गौतम चटर्जी को बुधवार की रात गिरफ्तार किया, इसके अकाउंड में भी गिरोह के लोग रुपया ट्रांसफर करवाते थे। अंत में रांची से गुरुवार को अंकित को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *