Kolkata Police CP और डीसी बदले गये
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal IPS Transfer ) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के अनुसार कोलकाता पुलिस के कमिश्नर एवं डीसी को पद से हटा दिया। राज्य पुलिस के सात वरिष्ठ अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। कोलकाता पुलिस का नया पुलिस कमिश्नर एडीजी मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। विनीत गोयल को ए़़डीजी एसटीएफ नियुक्त किया गया है। वहीं डीसी नार्थ अभिषेक गुप्ता को ईएफआर सेकंड बटालियन का सीओ नियुक्त किया गया है। सिलीगुड़ी के डीसी ईस्ट दीपक सरकार को कोलकाता पुलिस का डीसी नार्थ नियुक्त किया गया है।
वहीं ज्ञानवंत सिंह को एडीजी आईबी, जावेद शमीम को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, त्रिपुरारी अथर्व को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में एक महीने से अधिक समय से आरजी कर घटना को लेकर आन्दोलन चल रहा है। आरजी कर के जूनियर चिकित्सक पांच मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। कल रात सीएम के साथ घंटों बैठक के बाद सीएम ने कोलकाता पुलिस के सीपी और डीसी को हटाने की घोषणा की थी।