KULTI-BARAKAR

नियामतपुर बाजार में चला जागरूकता अभियान

बंगाल मिरर, नियामतपुर : आज राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने नियामतपुर बाजार इलाके के सर्वे किया गया। यहां कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट फूड सेफ्टी डिपार्मेंट एग्री मार्केटिंग मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नियामतपुर बाजार का दौरा किया दुकानदारों से बातचीत की उन्हें सरकार के विभिन्न नियमों की जानकारी दी। 

यह भी देखा कि कोई एक्सपायरी डेट पार हो गया हो ऐसा सामान तो नही बेच रहा। इस मौके पर यहां नियामतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सचिन  बालोदिया और चैंबर के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सचिन बालोदिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य सरकार के विभिन्न  विभागों द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना की।

खाद्य निरीक्षक श्रीमती सुकृति मुखर्जी, उप सहायक निदेशक उपभोक्ता मामले श्री अजय कुमार सिंह, कृषि विपणन सचिव नियामतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स से श्री दिलीप कुमार मंडल और अधिकारी श्रीसौगत रॉय, श्री सचिन बलोदिया सचिव, श्री राजेश डोकानिया, श्री दिनेश पिलानीवाला, श्री बिजय गोयल, श्री अशोक डोकानिया उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!