व्यवसाई के घर पर हमले की फ़िरोज़ खान एफ़के ने की निंदा
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के व्यवसाई मोनिंदर कुंद्रा के घर पर हमले की अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी और इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने आसनसोल के हिलव्यू एरिया में बिजनेसमैन मोनिंदर कुंद्रा के घर पर शराब की बोतलों से हुए हमले की निंदा की है।फ़िरोज़ खान एफके ने इस हमले पर गुस्सा और अफ़सोस जताते हुए आसनसोल पुलिस से अपील की है के इस पुरे हादसे का जल्दी पूरा सही तरह से जांच कर के
जो भी लोग इस घटना के लिए ज़िम्मेदार हैं और इसमें शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए।















फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि हम बिजनेस कम्युनिटी को अपने आसनसोल पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वह उचित जांच कर के इस पूरे मामले में इंसाफ दिलाएंगे । हमारे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस हर मामले की जल्दी जांच कर सही इन्साफ दिलाने के साथ-साथ मुजरिम को सजा दिलाते हैं और व्यापारिक समुदाय की सुरक्षा और शहर में कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में हमेशा एक अहम भूमिका निभाते आए हैं।
साथ ही फिरोज खान एफके ने बताया कि इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल हमेशा बिजनेस कम्युनिटी के साथ है और हमेशा बिजनेस कम्युनिटी की सुरक्षा चाहते हैं।फ़िरोज़ खान एफके ने पुरे बिजनेस कम्युनिटी से अपील की है कि सभी व्यवसायी एक साथ पुरी एकता और भाईचारे के साथ मिल कर रहे और हमेशा एक दूसरे के साथ सुरक्षा और उनके हित के लिए खड़े रहें तभी हम सब लोग सुरक्षित हैं और अपने-अपने बिजनेस में कामयाब रहेंगे.


