ASANSOL

Asansol वोल्वो के धक्के से बाइक सवार की हालत नाजुक

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol वोल्वो का धक्के से मौत। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत  ट्रैफिक मोड़ के पास आज एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक वोल्वो बस ने पल्सर बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार बुरी तरह से घायल होने से स्थिति नाजुक हो गई घटना के बाद उत्तेजित जनता ने बस को रोक लिया और पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने जनता को शांत करने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जन बहुल इलाका होने के बावजूद बसें काफी तेजी से आवागमन करती हैं जिस वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है उन्होंने पुलिस प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की साथी पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की गई। समाचार लिखे जाने तक बाईक सवार की पहचान नही हो पाई थी

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *