ASANSOL

Breaking : Coal India Bonus पर हो गया फैसला, इतनी मिलेगी रकम

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : Breaking : Coal India कर्मियों के बोनस पर हो गया फैसला, इतनी मिलेगी रकम। कोल इंडिया कर्मियों के लाख रुपये बोनस का सपना इस बार भी टूट गया। नई दिल्ली में स्टैंडराइजेशन कमेटी की करीब 6 घंटे की मैराथन बैठक में 95 हजार रुपये बोनस पर सहमति बनी। प्रबंधन से काफी किच-किच हुई। लेकिन प्रबंधन 93750 पर ही आकर अटक गया। यूनियन नेताओं ने प्रबंधन पर दबाव बनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन अंतत: 93750 हजार पर ही मुहर लगी। जल्द ही बोनस की राशि कोल इंडिया कार्मिकों के खाते में भेज दी जायेगी।पिछले वर्ष कर्मियों को 85 हजार का बोनस मिला था। एटक नेता रामेंद्र कुमार के हवाले से कोलियरी मजदूर सभा के केंद्रीय सचिव रमेश सिंह ने बताया कि 93750 के बोनस पर सहमति बनी है 9अक्टूवर तक भुगतान होगा , ठीकेदारी मजदूरों को 8.33% किधर से बोनस दिवाली में भुगतान किया जाएगा।

कोयला कर्मियों (Coal India Bonus History) कब कितना मिला बोनस


वर्ष राशि

2010 17,000
2011 21,000
2012 26,000
2013 31,500
2014 40,000
2015 48,500
2016 54,000
2017 57,000
2018 60,500
2019 64,700
2020 68,500
2021 72,500
2022 76,500

2023 85,000

2024 93,750

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *