ASANSOL

Asansol दुर्गापूजा पर मिला बड़ा तोहफा, नहीं फंसना होगा जाम में

बंगाल मिरर, आसनसोल :  दुर्गापूजा के पहले आसनसोलवासियो को तोहफा मिला। कुमारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर वर्षों से बन रहे फ्लाईओवर को आज चालू कर दिया गया है। हालांकि आधिकारिक उद्घाटन इसका नहीं किया गया है लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसलिए इस पल को आने-जाने के लिए खोल दिया गया है इससे लोगों में खुशी का माहौल है ।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के समय यहां पर भारी जाम लगता है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है अब वह परेशानी नहीं होगी वहीं लोगों को रेलवे क्रॉसिंग में भी जाम में नहीं फंसना पड़ेगा उल्लेखनीय है 50 करोड़ से अधिक लागत से रेल और सेल द्वारा इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है आसनसोल के सांसद रहे बाबुल सुप्रियो के प्रयास से इस पुल का निर्माण शुरू हुआ था

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *