पुलिस वाहन और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो घायल, हंगामा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News ) आटो ने पुलिस की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। घटना में दो लोगोंको गंभीर चोट आई।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी के आसपास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना आसनसोल नॉर्थ थाना के लालगंज इलाके की है। स्थिति हिंसक होने पर नॉर्थ थाने की पुलिस मौके पर आयी। घटना के कारण आसनसोल गौरंडी रोड पर यातायात बाधित हो गया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आयी और स्थिति को नियंत्रित किया।



बताया जाता है कि गुरुवार की रात पुलिस वाहन और चार पहिया ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थे कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया पुलिस वाहन को घेर लिया खबर पाकर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और स्थिति को संभाला।
- Asansol – Burnpur Kalipuja Pandal श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे
- শ্যাম সেল অ্যান্ড পাওয়ার লিমিটেডের কোক ওভেন ইউনিটে ভাঙচুর, উত্তেজনা
- বিএসএনএল অফিসে আগুন, চাঞ্চল্য
- দুর্গাপুর ধর্ষণ কান্ড, তদন্তে চাঞ্চল্যকর মোড়, ম্যাজিস্ট্রেটের কাছে দুজনের গোপন জবানবন্দি
- Asansol : वरिष्ठ व्यवसायी व समाजसेवी कन्हैया लाल शर्मा का निधन