ASANSOL

पुलिस वाहन और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो घायल, हंगामा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News ) आटो ने पुलिस की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। घटना में दो लोगोंको गंभीर चोट आई।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आक्रोशित लोगों ने  पुलिस की गाड़ी के आसपास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना आसनसोल नॉर्थ थाना के लालगंज इलाके की है।  स्थिति हिंसक होने पर नॉर्थ थाने की पुलिस मौके पर आयी। घटना के कारण आसनसोल गौरंडी रोड पर यातायात बाधित हो गया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आयी और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात पुलिस वाहन और चार पहिया ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थे कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया पुलिस वाहन को घेर लिया खबर पाकर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और स्थिति को संभाला।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *