Damodar River : केन्द्रीय मंत्री का दौरा, की बड़ी घोषणा
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : बाढ़ की विभीषिका रोकने के लिए दामोदर नदी में ड्रेजिंग (सफाई ) शुरू होगी, इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनेगी, जो राज्य सरकार के साथ समन्वय करेगी. केंद्रीय जल संसाधन विकास राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने आज दुर्गापुर बैराज का दौरा किया और उक्त बातें कही। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आज दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण घोडुई के साथ दुर्गापुर में दामोदर नदी का दौरा किया और डीवीसी अधिकारियों से बात की। हर साल मानसून या भारी बारिश के दौरान डीवीसी के पानी छोड़ने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे केंद्र और राज्य के बीच फिर से टकराव बढ़ जाता है. दामोदर नदी में ड्रेजिंग न होना बाढ़ का एक और महत्वपूर्ण कारण है ।













केंद्रीय जल संसाधन विकास राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि जल्द ही समिति बनाई जायेगी, यह समिति राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। दामोदर नदी की गहराई बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी, ड्रेजिंग राज्य करेगा या केंद्र इस पर बहस चल रही थी, इस बार केंद्रीय जल संसाधन मंत्री राजभूषण चौधरी ने दुर्गापुर बैराज का दौरा किया और कहा, राजनीति नहीं इस बार राज्य सरकार को जनता के हित में राजनीति से ऊपर उठकर काम होना चाहिए
- ফোনে প্রাণনাশের হুমকি বিজেপি নেতাকে, থানায় অভিযোগ দায়ের
- Durgapur भाजपा नेता से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार, कोर्ट में चोर-चोर के नारे
- দুর্গাপুরে বিজেপি নেতা কাছে গিয়ে পুলিশের জালে তৃণমূল ব্লক সভাপতি
- वार्ड 23 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी का किया भव्य स्वागत
- আসানসোলের সেন্ট ভিনসেন্ট স্কুলে সামার ক্যাম্পে মর্মান্তিক ঘটনা, সুইমিংপুলে ডুবে স্কুল পড়ুয়ার মৃত্যু


