DURGAPUR

हेल्थ वर्ल्ड के मुख्य वित्त अधिकारी देवब्रत मित्रा को संत निरंकारी मिशन दुर्गापुर शाखा ने किया सम्मानित

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : संत निरंकारी मिशन दुर्गापुर शाखा के इंचार्ज के नेतृत्व में बुधवार को जिला के लोकप्रिय अस्पताल हेल्थ वर्ल्ड के चेयरमैन के प्रतिनिधि सह अस्पताल ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी देवब्रत मित्रा से मुलाकात कर निरंकारी मिशन के बारे में अवगत कराया एवं मानव उपकार के लिए राष्टीय स्तर पर किया जा रहा सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दिया। मिशन के शाखा प्रमुख तूफानी साव एवं सेवादल के इंचार्ज भीम प्रसाद खरवार ने वित्त अधिकारी देवब्रत को बताया मिशन की ओर से निरंकारी सेवादल के शाखा इंचार्ज ने बताया निरंकारी मिशन 1996 से अबतक लगभग पूरे देश में नौ हजार रक्तदान कैंप लगाकर मानव कल्याण के लिए लगभग 14 लाख निरंकारी श्रद्धालुगण रक्तदान दे चुके है।

मिशन की प्रमुख सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना रक्त नलियों, सड़कों में ना बहकर इंसान के को जीवन दान देने में उपयोग होना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के समालखा विश्व स्तर का होने वाला निरंकारी मिशन के बारे में भी मुख्य वित्त अधिकारी मित्रा को जानकारी देते हुए बताया कि सात किलो मीटर क्षेत्र के 700 एकड़ में निरंकारी मैदान में होने वाला संत समागम में 20 लाख से भी अधिक संख्या में निरंकारी श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्हें भी समागम में भाग लेने के लिए निमंत्रण देने के साथ मिशन का पुस्तक भेंट किए। अस्पताल के मुख्य वित्त अधिकारी देवव्रत मित्रा ने पहली बार निरंकारी मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा भारत संतो, महामाओं, गुरु का देश है, मिशन बहुत ही सराहनीय कार्यभार रहा है।

उन्होंने मिशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से मिशन के लिए कोई सेवा हो तो मौका देंगे साथ ही या भी कहा कि उनकी भवन में वे अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य से संबंधित शिविर लगाकर श्रद्धालुओं का मुफ्त जांच की व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने बताया अस्पताल के चेयरमैन डा. अरुणागशु गांगुली के मार्गदर्शन में शिल्पांचल के विभिन्न जगहों में कैंप लगाकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का मुफ्त स्वस्थ जांच एवं दवा दिया जाता है। अस्पताल के सीएफओ से मुलाकात के दौरान मिशन के दुर्गापुर ए जोन सेकेंडरी इंचार्ज जोगिंदर तांती, पब्लिकेशन इंचार्ज प्रदीप पंडित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *