Asansol : सीपी ने किया छठ घाटों का दौरा, दिये आवश्यक निर्देश
बंगाल मिरर, बर्नपुर : सीपी ने किया छठ घाटों का दौरा, दिये आवश्यक निर्देश। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ( ADPC) के पुलिस आयुक्त (CP) सुनील कुमार चौधरी ने आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर आसनसोल व बर्नपुर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थे ।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/11/img-20241105-wa0161733340314807519352-500x281.jpg)
उन्होंने छठ घाटों पर तमाम इंतजाम का जायजा लिया इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी छठ घाट पर सेवा में लगे संगठनों को दिया। पुलिस आयुक्त ने दामोदर नदी भूतनाथ छठ घाट का निरीक्षण किया । यहां पर पुलिस उपायुक्त पीवीजी सतीश, एसीपी इप्शिता दत्ता, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष अनूप माजी, थाना प्रभारी सौमेन्द्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।