ASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में 23 और 24 नवंबर को भव्य नृत्य अनुष्ठान

बंगाल मिरर, आसनसोल :   आगामी 23 और 24 नवंबर को बर्नपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में मंदिर नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा इसके बारे में आज आसनसोल के रामबंधु तालाब इलाके में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नर्तक सुबीर दास और प्रियंका साव पत्रकारों से रूबरू हुए। युवा समाजसेवी एवं जिला तृणमूल सचिव सत्यजीत सिंह उर्फ चंकी सिंह भी उपस्थित थे। सुबीर दास ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2022 से किया जा रहा है 2023 में उनके नृत्य जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर ही इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाना था लेकिन उनकी छात्रा प्रियंका 2023 में बहुत बड़े हादसे का शिकार हो गई थी उनकी जान पर बन‌आई थी इसलिए पिछले साल यह कार्यक्रम नहीं किया गया ।

इस साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उन्हें कहा कि 23 और 24 नवंबर को बर्नपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में इस कार्यक्रम को किया जाएगा उन्होंने कहा कि शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन काफी कम होता जा रहा है इसलिए इस तरह के आयोजन काफी आवश्यक हो गए हैं ताकि नई पीढ़ी शास्त्रीय नृत्य के साथ जुड़े और हमारी परंपरा और धरोहर को आगे बढ़ाएं उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 23 और 24 नवंबर को इस अनुष्ठान में जरूर शिरकत करें

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!