लोहा तस्करी में पूर्व पार्षद समेत दो टीएमसी नेता गिरफ्तार
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कड़े संदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।लोहा तस्करी के मामले में आरोपी दुर्गापुर ब्लॉक 3 के तृणमूल उपाध्यक्ष रिंटू पांजा को गिरफ्तार किया गया है। इसी आरोप में दुर्गापुर के पूर्व तृणमूल पार्षद अरविंद नंदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों तृणमूल नेताओं को शुक्रवार को दुर्गापुर उपमंडल अदालत में ले जाया गया और उनकी रिमांड का अनुरोध किया गया। हालांकि, तृणमूल का दावा है कि आरोप निराधार हैं।




अरविंद नंदी ने कैमरा में कहा कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया पता नहीं है, सिर्फ इतना पता है कि मामला हुआ है। वहीं रिंटू ने कहा कि दो गुटों की लड़ाई के कारण कार्रवाई हुई है। पार्टी नेतृत्व संकट की घड़ी में उनके साथ है।गौरतलब है कि विभिन्न हिस्सों में कई नेताओं का जमीन, कोयला और लोहा माफियाओं से गहरी सांठगांठ है। चर्चा तो यह भी है कि माफिया ही तय करते हैं कि किसे क्या मिलेगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन पर भी कार्रवाई होगी ?
- ন্যাশানাল হেরাল্ড মামলা : দুর্গাপুরে কংগ্রেসের বিক্ষোভ, প্রধানমন্ত্রীর কুশপুত্তলিকা দাহ
- बांग्ला नववर्ष और पश्चिम बंगाल दिवस पर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के समक्ष एक भव्य सांस्कृतिक और सर्वधर्म सद्भाव कार्यक्रम
- আসানসোল শহরের উন্নয়ন ও একাধিক সমস্যা, মেয়রের সঙ্গে বৈঠকে ফসবেকির প্রতিনিধিদল
- Andal ट्रैफिक गार्ड भवन का उद्घाटन किया सीपी ने
- वक्फ मुद्दे पर दिल्ली में करें आंदोलन, हिंसा में मृतकों के परिवार को मदद : ममता बनर्जी