ASANSOL

नॉर्थ प्वाइंट स्कूल आसनसोल के 25 साल पूरे, रंगारंग आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में आज 25 वें वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आयोजित समारोह का पार्वती ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के कर्णधार सचिन राय स्कूल की प्रिंसिपल मीता राय,‌ गौरव राय,‌ शिल्पा राय ने दीप प्रज्वलित कर  उद्घाटन किया। इसमें स्कूल के नर्सरी से लेकर क्लास 2 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिनका उपस्थित सभी ने आनंद उठाया यह कार्यक्रम गोराई रोड इलाके में स्थित पर्वती मैरिज हॉल में आयोजित किया गया।

इस मौके पर अतिथियों  सहित स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी तथा विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे यहां पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से जुड़े सचिन राय मीता राय और गौरव राय ने कहां के नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन से जुड़ा हर व्यक्ति यह चाहता है कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो उनकी पढ़ाई के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को भी विकसित किया जाए और इसी कोशिश में इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *