ASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKAR

Asansol तीन Accident रेलकर्मी समेत तीन लोगों की मौत

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : शिल्पांचल के बर्नपुर और कुल्टी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक रेलकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में रेलकर्मी चंदन कुमार वर्मा (45) केएस रोड, डिपोपाड़ा निवासी और सुनील रजक (32) बराकर निवासी तथा मिहिजाम निवासी विवेक कुमार साह  शामिल हैं। गुरुवार दोपहर आसनसोल जिला अस्पताल में तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बुधवार की सुबह झारखंड मिहिजाम के कृष्णानगर निवासी विवेक कुमार साह अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल मैथन आये थे। शाम को वे घर लौट रहे थे। तभी कल्याणेश्वरी-देंदुआ रोड पर देंदुआ की ओर से आ रहे डंपर ने विवेक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। डंपर ने एक अन्य मोटरसाइकिल और एक आटो को भी टक्कर मार दी। घटना में विवेक कुमार साह और उनके दोस्त सुधीर यादव समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल में विवेक की मौत हो गई।

वहीं रेलकर्मी चंदन कुमार वर्मा बुधवार की रात बर्नपुर से मोटरसाइकिल से अपने घर आसनसोल लौट रहे थे। हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के रिवरसाइड इलाके में उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें वहां से आसनसोल के रेलवे मंडल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 29 दिसंबर की रात कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर निवासी सुनील रजक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अपने घर के पास सड़क पर तेज गति से स्पीड ब्रेकर पार करते समय वह मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आसनसोल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!