चेंबर की पिकनिक, ट्रेड फेयर को सफल बनाने पर जोर, उद्घाटन 8 को
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा 2025 का पिकनिक आज बर्नपुर स्थित नेहरू पार्क में मनाया गया। इसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गीत संगीत पर जमकर झूमे और स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष ओम बगड़िया, सचिव शंभू नाथ झा ,सलाहकार नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी. शंकर मुरली, विनय शर्मा, राजू हलवाई, सुनील मुकीम, सुनीत दास समेत बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।




सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है कि चैंबर के सदस्य पिकनिक में उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने स्वादिष्ट भोजन के साथ गीत संगीत का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि आगामी 8 फरवरी को आसनसोल पोलो मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन होगा। यह मेला 17 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश के 22 राज्यों के अलावा सात अन्य देशों से व्यापारियों का स्टाल रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों को वीआईपी एंट्री पास भी दिया।