West Bengal

राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक पुन: असम तृणमूल प्रभारी नियुक्त

बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मंत्री मलय घटक को फिर से असम में तृणमूल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के अधिकारी के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई। तृणमूल कांग्रेस के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के लिए मंत्री मलय घटक को राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

পশ্চিমবঙ্গের ESI হাসপাতালগুলি সেরা সম্মান পেতে চলেছে

मंत्री मलय घटक को असम में तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने को लेकर पूरे आसनसोल शिल्पांचल में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।जिला सचिव चंकी सिंह, शिक्षक नेता मुकेश झा, पूर्व पार्षद शंभू गुप्ता, आईएनटीटीयूसी ब्लाक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया, राजा गुप्ता, बिमल जालान, मो. कमाल आदि ने मंत्री को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *