ASANSOL

BJP ने बदले जिला अध्यक्ष, आसनसोल की कमान देवतनु को

बंगाल मिरर, आसनसोल: BJP ने बदले जिला अध्यक्ष, आसनसोल की कमान देवतनु को। होली के दिन पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जिला स्तर पर संगठन बदलाव की घोषणा की। राज्य में भाजपा के 25 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। आसनसोल जिला का अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है। देवतनु भट्टाचार्य भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं वह लोकसभा चुनाव में बीरभूम से प्रत्याशी भी थे। 2026 चुनाव के मद्देनजर उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। हाल के वर्षों में भाजपा को जिले में चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी है। ऐसे में उनके सामने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *