ASANSOL

Asansol : मंत्री ने लाखों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol : मंत्री ने लाखों का विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास। आसनसोल जिला अस्पताल में विधायक निधि से निर्मित सड़क और लगाए गए मिनी मास्ट लाइट का उद्घाटन कल राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने किया। उनके साथ जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर निखिल चंद्र दास, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, पार्षद कल्याणी राय समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भानु बस ने किया।

वहीं आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के निधि से करीब 59 लाख रुपए से बनने वाली सड़क का वार्ड संख्या 99 के मिठानी में शिलान्यास किया गया। समारोह में मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्त, वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां 59 लाख से बरटोरिया तक सड़क का निर्माण होगा

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *