KULTI-BARAKAR

सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेकर इलाका बना रणक्षेत्र, दो गुटों में टकराव, पथराव, चले लाठी – डंडे

बंगाल मिरर, कुल्टी : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर  कुल्टी थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर रविवार को दो गुटों मे हिंसक झड़प से इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाने को लेकर पहले विवाद हुआ जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए लोगों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों और व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *