ASANSOL

Asansol : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, बानी मंडल निर्विरोध सचिव

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर है, तो  सचिव पद के लिए बानी मंडल निर्विरोध चुने गये। वह लगातार नौवीं बार सचिव चुने गए।  बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव आयुक्त अजय कुमार बनर्जी की ओर से  सूची जारी की गई।  अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी उर्फ बंटी की सीधी टक्कर अयन रंजन मुखर्जी से है।

पढ़ें किस पद पर कौन है उम्मीदवार

अध्यक्ष : अयान रंजन मुखर्जी V/S राजेश तिवारी (बंटी)
उपाध्यक्ष : अविजीत कुमार रॉय (बापी), धर्मदास मुखर्जी (डी.डी. मुखर्जी), पुनित कुमार शर्मा,
राम सुभग सिंह (पिंटू), सेलेन चक्रवर्ती, सोनतन धारा,
सचिव : बानी कुमार मंडल ( निर्विरोध निर्वाचित )
सहायक सचिव : अयनजीत बंद्योपाध्याय (लकी), धीरेन कुमार चौधरी, मणि पद्मा बनर्जी , प्रलोय चटर्जी, रमाकांत गिरी, शगुफ्ता नवाज़ (रूबी), सुप्रिया हाजरा
वास्कर नारायण सेनगुप्ता
कोषाध्यक्ष : अभिषेक चौबे, अमिताव बंद्योपाध्याय, कृष्णेंदु खान, रीता कबी, शांतनु बनर्जी
लेखा परीक्षक ( Auditor ) : अनिंदिता मुखोपाध्याय (रायमा), बप्पादित्य दत्ता, बुधन केशरी, गुरप्रीत सिंह, शुभेंदु बिस्वास
कार्यकारी सदस्य : अभय गिरी,अभिषेक मुखर्जी, आलोक कुमार माजी,, अमित कुमार शर्मा, अनिमेष कुमार सिन्हा, अनुप मुखर्जी
अंतरा मुखर्जी, बिनोद कुमार चौधरी देबाश्री मजूमदार (गांगुली),, दिलशाज़ खान,,दीपक कुमार साह, गौतम दास, जनार्दन शर्मा मंजील चटर्जी, एमडी  जहांगीर अली, पार्थ प्रतिम चौधरी (बप्पा), प्रीतिबाला कर्मकार, रंजन प्रसाद नोनिया, रतन कुमार दुबे, रौशन बिनोद भगत, सौमेन घोष, सूरज सिंह,तन्मय भट्टाचार्या

निर्विरोध चुने जाने पर बानी कुमार मंडल ने कहा कि जिस विश्वास से कोर्ट के अधिवक्ता उन्हें लगातार नौ बार सचिव पद के लिए चुना है, वह सभी के प्रति आभार व्यक्त करते है। वकीलों के लिए कमेटी के साथ तालमेल बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नजरों में जितने वरीय अधिवक्ताओं के लिए सम्मान है उतना ही जूनियर अधिवक्ताओं के लिए सम्मान है और आगे भी रहेंगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *