Asansol : ईदगाह में रिकॉर्ड भीड़, मंत्री ने दी बधाई
बंगाल मिरर, आसनसोल: ईद शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मना। ईद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शहर के मुर्गासाल स्थित ईदगाह में सुबह नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुर्गासाल से आश्रम मोड़ तक जीटी रोड पर नमाजियों की भीड़ थी। ईदगाह में नमाजियों की भीड़ अधिक होने के कारण बाहर जीटी रोड पर बैठकर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। ईदगाह कमेटी द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




यहां श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ,अनिमेष दास, पार्षद रणवीर सिंह जीतू, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल जलील, तृणमूल नेता अधीर गुप्ता, पूर्व पार्षद शंभू गुप्ता आदि यहां ईद की बधाई देने के लिए मौजूद थे।