Friday, July 31, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 31, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं से भरा इलाका

बंगाल मिरर, आसनसोल 🙁 Asansol News Today ) आसनसोल नगर निगम के काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड में आज सुबह भीषण आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे फैल रही है और पूरे इलाके में घना धुआं छा गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वे परेशान हैं। सुबह दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद आग फिर से भड़क उठी।

नगर निगम ने पानी के टैंकरों को भी तैनात किया है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और हालात पर नजर रखे हुए है। इस घटना से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *