ASANSOL

Asansol वार्ड 46 और 47 में रास्तों के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल साउथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शाह आलम और प्रसेनजीत पुईतंडी के नेतृत्व में मेयर बिधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेता शाह आलम और प्रसेनजीत पुईतंडी ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 46 और 47 में रास्तों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। वार्ड नंबर 47 में ढलाई रास्ते का निर्माण हाल ही में ईद से तीन-चार दिन पहले किया गया था, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि अभी से उसमें से बालू निकलने लगा है। इसी तरह, हाटन रोड पर बनाए गए पिच रास्ते की हालत भी जर्जर हो चुकी है।

शाह आलम ने कहा, “इन रास्तों का निर्माण आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के टैक्स के पैसों से किया जाता है। लेकिन जिस तरह से नौसिखिया ठेकेदारों को काम सौंपा जा रहा है, उससे जनता के पैसे की खुलेआम लूट हो रही है।” उन्होंने मेयर से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग की।उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर सतर्क रहेंगे और जनता के हित में आवाज उठाते रहेंगे। इस मुलाकात में कांग्रेस कमेटी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता ने बताया कि मेयर विधान उपाध्याय ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द इसकी जांच करवाएंगे। जांच कज बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!