PANDESWAR-ANDALधर्म-अध्यात्म

गायत्री यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

बंगाल मिरर, अंडाल : ।‌ अंडाल 12 नंबर में गुरुवार से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। जिसके आरम्भ में भव्य कलश शोभा यात्रा निकली। जिसमें एक हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा 12 नंबर कालोनी स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर 13 नंबर, नौ नंबर, पोस्ट ऑफिस मोड़, उत्तर बाजार, थाना रोड होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। जिसका समापन 6 अप्रैल को होगा। कलश यात्रा के बाद प्रसाद वितरण हुआ। यहां प्रवचन कर्ता ओमप्रकाश यादव हरिद्वार से आए है।

मौके पर जिला समन्वयक उदय शंकर चौबे, डीएन ठाकुर, शेखर प्रसाद, मुन्ना सिंह, श्याम मिश्रा, शिवा शंकर यादव, जीके राव, आनंद प्रसाद , रूपेश यादव मौजूद थे। अध्यक्ष डीएन ठाकुर ने कहा कि विश्व शांति और नारी उत्थान के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हो रहा है। संध्या समय संगीत प्रवचन, प्रज्ञा पुराण कथा होगी, जहां आद्य शक्ति गायत्री और युग शक्ति गायत्री ज्ञान यज्ञ का प्रवाह होगा। शुक्रवार की सुबह 24 कुंडीय हवन यज्ञ होगा। संध्या समय साधना ज्ञान विज्ञान देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। शनिवार की संध्या समय दीप यज्ञ होगा। प्रत्येक दिन संध्या समय  कार्यक्रम होगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!