Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
DURGAPUR

Durgapur: स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा, थाने में शिक्षकों और छात्रों ने की शिकायत

बंगाल मिरर, दुर्गापुर, 21 अप्रैल 2025: ( Durgapur Latest News In hindi ) दुर्गापुर के नेपाली पाड़ा हिंदी उच्च विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक कालिमुल हक के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने कोक ओवन थाने में इसकी शिकायत दर्ज की। स्कूल प्रशासन का दावा है कि दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (डीपीएल) ने स्कूल के लिए चार एकड़ जमीन दी थी, जिसमें से ढाई एकड़ पर स्कूल भवन बना, जबकि डेढ़ एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। इस खाली जमीन पर अब कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।


प्रधानाध्यापक कालिमुल हक ने बताया कि स्कूल को और कक्षाओं के लिए जमीन की जरूरत है, लेकिन कब्जेदारों ने जमीन खाली करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हमने प्रशासनिक कार्यालयों में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हमने कोक ओवन थाने में शिकायत दर्ज की है। अगर अब भी कोई समाधान नहीं निकला, तो हम मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे।”


वहीं, डीपीएल के जनसंपर्क अधिकारी सौगत मित्रा ने फोन पर बताया कि उनके पास इस मामले का कोई रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन स्कूल के दावों की जांच की जाएगी।
इस बीच, कोक ओवन थाने में एक मानवीय दृश्य भी देखने को मिला। तीव्र गर्मी के बीच शिकायत दर्ज कराने आए छात्रों को पुलिस ने ठंडे पेय और चॉकलेट देकर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस का यह मानवीय चेहरा सराहनीय रहा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *