ASANSOL

Asansol : Bulldozer नहीं चलेगा, मेयर ने कहा फिलहाल  स्थगित

 बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल फिर से स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को एक बार फिर से जोरदार तरीके से अभियान चलाने की तैयारी की गई थी। वहीं इस बार  बैठक के बाद माइकिंग भी की गई। गुरुवार को कार्रवाई काफी जोरदार होनवाली थी।

File photo

लेकिन  अचानक फिलहाल अपरिहार्य कारणों से अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित किया गया। माना जा रहा है कि राजनीतिक दबाव में यह निर्णय लिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर आसनसोलवासियों द्वारा जताई जा रही आशंका और भविष्यवाणी फिर से सच साबित हुई।

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि हट्टन रोड के दुकानदारों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी है। उन्होंने कहा कि वह लोग खुद दुकानें हटा लेंगे। यह कार्य भी उनलोगों ने शुरू कर दिया है। इसलिए फिलहाल अभियान स्थगित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *