ASANSOL

Asansol: घर-घर पहुंचेगा दीघा जगन्नाथ धाम का प्रसाद

बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बंगाल के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर, जो पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है, का उद्घाटन हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किया गया था। इस मंदिर में 27 जून 2025 को पहली बार भव्य रथ यात्रा का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसके साथ ही, आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ का प्रसाद सभी निवासियों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में आसनसोल नगर निगम में एक बैठक हुई, जिसमें चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, दोनों डिप्टी मेयर, एसडीओ, सभी बोरो चेयरमैन, एमएमआईसी, और अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 25 जून के बीच राशन डीलरों के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा।)

गुरदास चटर्जी ने बताया कि 27 जून को दीघा में रथ यात्रा से पहले, आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस विशाल कार्य के लिए बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यह पहल न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!