ASANSOL

Asansol : वोल्वो स्टैंड से जाम, ओवरलोडिंग डंपरों से हादसे, कब लगेगी लगाम : कांग्रेस

बंगाल मिरर, आसनसोल : कांग्रेस की तरफ से आज स्कोब गेट के पास आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक मुख्यालय को एक ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता अवस्थित है इस मौके पर प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बार इस बारे में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है कि आसनसोल के बाहर दो बड़े बस स्टैंड बनाए गए हैं लेकिन वहां से वोल्वो बस का परिचालन नहीं करके चेलीडंगाल मोड पर वोल्वो बस का परिचालन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आखिर किसके स्वार्थ को साधने के लिए वोल्वो बस का परिचालन शहर के बीचों बीच किया जा रहा है जिससे उसे जगह पर हमेशा जाम लगा रहता है।

उन्होंने कहा कि अभी स्कूल बंद है तो स्थिति फिर भी थोड़ी नियंत्रण में है लेकिन स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक रैक लोडिंग और डंपर का परिचालन बंद नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता ने दिन के समय रैक लोडिंग और डंपर के परिचालन को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने वाले हैं अगर इस वजह से किसी बच्चे को चोट पहुंची तो पूरे शहर में अशांति फैल जाएगी कांग्रेस शहर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन का ध्यान बार-बार आकर्षित कर रही है लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है ।

वही जुबली मोड़ स्कोब गेट तक सड़कों की खस्ता हाल पर भी प्रसनजीत पुईतुंडी ने एतराज जताया उन्होंने कहा कि आए दिन वहां पर हादसे हो रहे हैं अभी हाल ही में एक स्कॉर्पियो द्वारा दुर्घटना घटाई गई थी जिसके बाद स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की गई थी स्कूटी या अन्य दो पहिया वाहन लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं बारिश होने पर वहां पर पूरा कीचड़ हो जाता है और बारिश अगर नहीं होती तो डंपर के परिचालन की वजह से इतनी धुल उड़ती है कि लोगों का जीना दुभर हो जाता है। प्रसनजीत पुईतुंडी मैं कहां की आज जो ज्ञापन सोपा गया उसमें कांग्रेस द्वारा यह कहा गया है कि प्रशासन के लिए व्यापार लोगों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है वही इस ज्ञापन की एक कॉपी मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *