फ़िरोज़ खान FK को मुंबई में ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा
बंगाल मिरर, मुंबई: अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी और एफके ग्रुप (FK GROUP) के चेयरमैन, फ़िरोज़ खान FK को 2 अगस्त 2025 को मुंबई के एक पांच सितारा होटल रेडिसन (Radisson) में आयोजित होने वाले ‘ग्लोल लीडरशिप समिट 2025’ (Global Leadership Summit 2025) में ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ (Global Icon Award) से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इस सम्मान के लिए आधिकारिक पत्र भी प्राप्त हुआ है।फ़िरोज़ खान FK इस प्रतिष्ठित समिट में एक वक्ता के तौर पर भी उपस्थित रहेंगे।




इस ग्लोबल लीडरशिप समिट में देश के जाने-माने व्यवसायी, उद्योगपति, व्यापारिक नेता और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है, और उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।फ़िरोज़ खान FK को उनके देश-विदेश में फैले व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी कई उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ के लिए चुना गया है। उन्हें इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजनीतिक नेता, बॉलीवुड के जाने-माने सितारे, खिलाड़ी, प्रसिद्ध व्यवसायी और विभिन्न क्षेत्रों से देश भर के कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इन्हीं गणमान्य व्यक्तियों के हाथों से उन्हें यह अवार्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।