Drm Asansol विनीता श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया
बंगाल मिरर, आसनसोल :भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) की 1994 बैच की एससीआरए 1991 की अधिकारी श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने आज 07.08.2025 को पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन में डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) का पदभार ग्रहण किया। डीआरएम/आसनसोल के पद पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्रीमती श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में प्रतिनियुक्ति पर थीं।














आसनसोल के नए डीआरएम श्रीमती श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने पर फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय आरपी खेतान साउथ बंगाल फेडरेशन चैंबर एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष वी के ढल महासचिव जगदीश बागड़ी, उद्योगपति विजय शर्मा क्रेड़ाई के विनोद गुप्ता आसनसोल चैंबर के सलाहकार नरेश अग्रवाल सचिव शंभू नाथ झा पश्चिम बर्दवान जिला चेंबर के पावन गुटगुटिया एवं अजय खेतान आदि ने बधाई दी

आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स को यह सम्मान प्राप्त हुआ कि वह श्री चेतनानंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, पारदर्शी नेतृत्व, और व्यापारिक समुदाय के साथ बेहतर समन्वय हेतु हार्दिक विदाई दे सके।इसी अवसर पर चेम्बर ने नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनिता श्रीवास्तव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में आगे बेहतर सहयोग और क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

यह स्नेहिल समारोह निम्नलिखित चेम्बर सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ: 1. श्री नरेश कुमार अग्रवाल (सलाहकार) 2. श्री ऋत्विक घटक 3. श्री शंकर चटर्जी (रिजु) 4. श्री अमर प्रसाद 5. श्री सुरजीत सिंह मक्करहम श्री चेतनानंद सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं और श्रीमती विनिता श्रीवास्तव का आसनसोल में हार्दिक स्वागत करते हैं।

