ASANSOL

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान

बंगाल मिरर, आसनसोल : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड 29 के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया। रेलपार के सफी मोड़ , धादका, बरुआ बाजार इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर और दुकानों में जाकर तिरंगा प्रदान किया।

वही आसनसोल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता सुदीप चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सुदीप चौधरी ने कहा कि यह यात्रा अमेरिका सहित विश्व को संदेश देती है कि भारत को झुकाने की कोई कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा किया और कहा कि इसमें किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी। चौधरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मोदी को कमजोर करने का आरोप लगाया, लेकिन जोर दिया कि आसनसोल के कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने पाकिस्तान को “आतंकी स्थान” बताते हुए उस पर भी कड़ा हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *