Asansol में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को
बंगाल मिरर, आसनसोल : 13 सितंबर को आसनसोल में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी उससे पहले आज लोक अदालत को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया पत्रकारों को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि 13 सितंबर को आसनसोल में लोक अदालत लगाया जाएगा ।















उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए दो तरह के मामलों का निपटारा होता है एक जो अदालत में लंबित है और दूसरे प्री लिटिगेशन मामले उन्होंने इनका खुलासा करते हुए कहा कि जमीन या संपत्ति विवाद का निपटारा लोक अदालत के जरिए किया जाता है जमीन के बंटवारे या संपत्ति के बंटवारे के मामले भी लोक अदालत के जरिए सुलझाये जाते हैं। चेक बाउंस के मामले भी लोक अदालत के जरिए सुलझाया जाते हैं ।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत अदालत से इतर मामलों को सुलझाने का एक जरिया है घरेलू हिंसा से जुड़े कुछ मामलों का निपटारा भी लोक अदालत के जरिए किया जाता है वही लोन के कुछ मामले का निपटारा भी लोक अदालत के जरिए होता है इसमें रिकवरी एजेंट द्वारा परेशान किए जाने जैसे मामलों का निष्पादन लोक अदालत के जरिए किया जाता है उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी वार्तालाप से समस्या का समाधान है उन्होंने कहा कि लोग अदालत में किसी वकील की आवश्यकता नहीं होती और दोनों पक्ष खुद ही लोग अदालत में अपनी बात रख सकते हैं पिछले साल लोक अदालत में 6000 मामलों का निष्पादन हुआ था इस साल भी यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है


