ASANSOL

Kedarnath की अनोखी यात्रा पर बाबन, लगेंगे 3 साल

बंगाल मिरर, आसनसोल : सैकड़ों इरादे बनते हैं और बनकर टूट जाते हैं, केदारनाथ वही जाते हैं जिन्हें महादेव बुलाते हैं…. जी हां भगवान भोले का एक अनोखा भक्त बाबा के बुलावे पर निकल पड़ा है।बांकुड़ा के मानपुर से बाबन केवड़ा केदारनाथ के लिए निकले हैं वह सड़क पर भुईपुरी (लेटकर ) करते हुए केदारनाथ पहुंचाना चाहते हैं। इस यात्रा में उनको पूरे 3 साल लग जाएंगे बांकुड़ा से आसनसोल आते-आते उनको 20 दिन लग गए और 3 साल के बाद वह केदारनाथ पहुंचेंगे ।

उन्होंने कहा कि उनकी एक मन्नत है जिसके बारे में वह सार्वजनिक तौर पर बात नहीं कर सकते और इसीलिए वह यह कठिन तपस्या करते हैं। रास्ते में जो भी उनसे मिल रहे हैं उनको प्यार दे रहे हैं उत्साह बढ़ा रहे हैं उनका सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन देवाधिदेव महादेव के चरणों में समर्पित कर दिया है और वही सब कुछ देखेंगे । लोग उनके कठिन तपस्या को देखकर प्रभावित हो रहे हैं उन्हें शाकाहार उपलब्ध करा रहे हैं और जब कभी उन्हें शाकाहार उपलब्ध नहीं होता वह फलाहार कर रहे हैं बाबन ने बताया कि उनका पूरा भरोसा है कि भगवान महादेव उनकी रक्षा करेंगे और वह अपनी मन्नत पूरी करने में जरुर सफल होंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!