Asansol Sentrum Mall में V Mart स्टोर का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के रेल पार इलाके में स्थित सेंट्रम माल में आज वीमार्ट स्टोर का उद्घाटन हुआ। यहां पर एफएमसीजी सामग्रियों के साथ-साथ प्रधानों की भी अच्छी खासी रेंज है। इसके अलावा अन्य फैशन आइटम्स और घरेलू जरूरत के सामान भी उपलब्ध रहेंगे । इसका उद्घाटन बंगाल सृष्टि के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ग्रुप हेड बिनय चौधरी, उपाध्यक्ष एसबी सिंह, वी-मार्ट के रीजनल मैनेजर अरिंदम राय ने किया।














इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बंगाल सृष्टि के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ग्रुप हेड विनय चौधरी ने बताया कि वी-मार्ट का स्टोर आज से मॉल में खुला है यहां पर परिधानों के अलावा एफएमसीजी सामग्रियां भी उपलब्ध रहेंगे उन्होंने कहा कि सृष्टि नगर के रहने वाले निवासियों की काफी लंबे समय से मांग थी कि इस मॉल में एफएमसीजी सामग्रियों का एक स्टोर खोलें उन्होंने कहा कि वी-मार्ट एक राष्ट्रीय स्तर की कंपनी है जिसके बंगाल ही नहीं विभिन्न राज्यों में स्टोर हैं और यह बड़ी खुशी की बात है कि उन्होंने यहां पर भी स्टोर खोला है ।
दूसरे तरफ वी-मार्ट के रीजनल मैनेजर अरिंदम राय ने बताया कि उनके कंपनी की तरफ से यह वादा किया जाता है कि उनके स्टोर में जो भी ग्राहक आएंगे उनको काफी अच्छी सेवा दी जाएगी और यहां पर जो भी चीज उपलब्ध हैं उनके गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 20 शहरों में वी मार्ट के स्टोर हैं और उनका पूरा भरोसा है कि जैसे फोन शहरों के लोगों का विश्वास सब उनकी कंपनी ने जीता है आसनसोल के लोग भी इस स्टोर को वैसे भी पसंद करेंगे।





