Asansol : अधिवक्ता सह पत्रकार संग्राम सिंह को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : अधिवक्ता संग्राम सिंह को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल। आसनसोल शहर में हीरापुर थानांतर्गत बर्नपुर रोड पर चित्र मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास क दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय अधिवक्ता सह पत्रकार संग्राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संग्राम सिंह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार को पकड़ा गया,।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा। दावा किया जा रहा है कि वह नशे में था। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन और वाहन चालकों की जागरूकता ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है। फिलहाल, संग्राम सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है, उनके पैर और हाथ में गंभीर चोट आई है। किन पूर्ण स्वस्थ होने में समय लग सकता है। पहले उन्हें भगत सिंह मोड़ के अस्पताल में ले जाया गया। उसके बाद एसबी गोराई रोड हिलव्यू अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में आसनसोल क्लब पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार भी पहुंचे।